एक ऐसी बत्तख जिसे देखकर रह जाएंगे हैरान....


आपको पता होगा कि आमतौर पर  बत्तख सफेद रंग की होती है। लेकिन हम आपको एक ऐसी बत्तख के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। दरअसल अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के एक मशहूर पार्क में एक बेहद खूबसूरत बत्तख देखने को मिली, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। जिन बत्तखों के बारे में अभी तक यही सुना था कि बत्तख का रंग सफ़ेद होता है वहीं यह बत्तख कुछ अलग किस्म की है। यह आम बत्तखों से बिल्कुल अलग है। यह रंग-बिरंगी बत्तख एक मंदारिन बत्तख है।
हालांकि इस तरह की बत्तख पूर्व एशिया में पाई जाती हैं इसे अक्टूबर में तालाब के पास देखा गया था। मंदारिन बत्तख का ट्विटर पर एक  वीडियो भी वायरल हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
आपको बता दें कि इस तरह की रंग-बिरंगी बत्तख जापान और चीन में पाई जाती हैं, अमेरिका में नहीं। इसलिए न्यूयॉर्क के लोगों के लिए यह काफी हैरानी की बात है। सूचना के अनुसार आस-पास के चिड़ियाघरों से भी मंदारिन बत्तख के गुम होनेकी सूचना भी नहीं। मिलीन्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार सिटी में किसी को भी बत्तख पालने की अनुमति नहीं है।



Comments