आखिर क्यों मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस को बताया सांपनाथ और नागनाथ




रायपुर: छत्तीसगढ़ में हो रहे चुनाव को लेकर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस को सांपनाथ और नागनाथ बताते हुए दोनों पार्टियों से गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया।
आपको बता दें कि बीएसपी पार्टी छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की अगुआई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। मीडिया के अनुसार मीडिया के सामने मायावती बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीएसपी और जेसीसी के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा, और उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस से गठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें और अजीत जोगी को पूरा भरोसा है और उन्हें पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रही बात गठबंधन की तो बीजेपी और कांग्रेस से गठबंधन करने से अच्छा है कि वह विपक्ष का साथ देना ज्यादा पसंद करेंगी। यह प्रतिक्रिया मायावती ने जोगी पर पूछे गए सवाल पर दी। बता दें कि गुरुवार को बीएसपी और जेसीसी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजीत जोगी ने कहा था कि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है इसलिए कुछ भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ऐसा कोई समय नहीं आएगा कि उन्हें  गठबंधन करने की जरूरत पड़े। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि अगर बीएसपी और जेसीसी को विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिले तो क्या वह बीजेपी से गठबंधन करेगी। इस पर मायावती ने यह बयान दिया।
इसके अलावा मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां लोगों का हित नहीं करतीं। लेकिन बीएसपी- किसानों, गरीबों, मजदूरों दलितों और पिछड़ों के हित में काम कर रही है।  जनता का हित करने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस ये दोनों पार्टियां सांपनाथ और नागनाथ हैं, और ऐसी पार्टियों के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।





Comments