दीवाली की खुशियों पर कहर बना सुतली बम





उत्तर प्रदेश: जहां एक तरफ लोग दीवाली की खुशियां मना रहे थे वहीं मेरठ के मिलक गांव में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव के एक शरारती युवक की वजह से एक तीन साल की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। युवक ने दीवाली के एक दिन पहले बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया था, लेकिन उस दरिंदे ने चॉकलेट की बजाय उसके मुंह में सुतली बम रखकर आ लगा दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्ची के पिता के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के ही एक युवक हरपाल ने बच्ची के मुँह में सुतली बम रखकर आग लगा दी। बम बच्ची के मुंह में फट गया। आवाज सुनकर घरवाले बाहर आये जहाँ उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था मे देखा। जैसे ही विस्फोट हुआ आरोपी घटना स्थल से भाग गया। परिवार वालों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के मुंह मे 50 टांके लगे हैं और उसके गले में भी कई चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हालांकि आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एएफआईआर दर्ज कर ली है और पलिस उसे ढूंढने की कोशिश में जुटी है।

Comments