देश में 14 हजार के पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या


LockDown2.0: COVID-19 number crosses 2 thousand in Mumbai, 3202 patien

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही कोविड 19 महामारी के संक्रमित मरीजों का आंकडा बढ़कर 14 हजार के पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार 14,792 पहुंची। इस संख्या के बीच मरने वालों की संख्या 488 हो गयी है। जबकि देश के सिर्फ चार राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और देश की राजधानी दिल्ली में मृतकों का आंकड़ा 360 है। जो कि पूरे देश में मरने वालों की संख्या का 74 प्रतिशत है।


Comments