पंचतत्व में विलीन हुए ऋषि कपूर, चंदनवाड़ी में हुआ अंतिम संस्कार



Rishi Kapoor Was Hospitalized In South Mumbai Due To Ill Health ...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए। गुरुवार की सुबह 8:45 बजे उन्होंने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली। बुधवार की रात को अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन रिलोयंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं उनके आखिरी वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ मौजूद थीं। आपको बता दें कि शाम 4:15 बजे चंदनवाड़ी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में अलिया भट्ट और रणबीर कपूर समेत 24 लोग मौजूद रहे।

पति ऋषि के निधन के बाद नीतू कपूर ने ...

आपको बता दें कि बुधवार की रात ऋषि कपूर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि ये खबर भाई रणधीर कपूर कन्फर्म कर दी थी कि ऋषि कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। वहीं उसी अस्पताल में उन्होंने अपने जीवन की आखिरी सांस ली।

कैंसर से पीड़ित थे ऋषि कपूर-

OMG: Rishi Kapoor HOSPITALIZED, brother Randhir Kapoor says 'he is ...

ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। जिसके बाद वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। वहीं न्यूयॉर्क में लगभग एक साल इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे।

अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बेटी रिद्धिमा-

Rishi Kapoor Daughter Riddhima Kapoor Sahani Now can Attend Father ...

आपको बता दें कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी के विद्युत शवदाह गृह में हुआ। इस दौरान मंबई पुलिस ने केवल 24 लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त दी। जिसमें 19 परिवार के लोगों के साथ-साथ 5 करीबी लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार में रोहित धवन, करीना कपूर और सैफ अली के साथ-साथ अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए। वहीं ऋषि कपूर की सबसे करीबी यानि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर लॉकडाउन  के चलते उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं पाईं। हालांकि उन्होंने चार्टर्ड प्लेन से आने की कोशिश की थी, लेकिन डीजीसीए से अनुमति न मिलने की वजह से वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाईं।

चारों तरफ शोक का माहौल-

निधन के बाद सामने आई ऋषि कपूर की डेड ...


हर किसी के दिल पर राज करने वाले ऋषि कपूर के अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद पूरे देश में शोक का माहौल छा गया। इसी के चलते सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सवंदेना व्यक्त की, और कहा कि ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थेबल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवारदोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। वहीं बॉलीवुड जगत के दिग्गजों के साथ-साथ राजनेताओं ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Comments