हरियाणा बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिल सकती है कमान


Haryana Assembly Election 2019: Two Congress Leaders Join BJP ...

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब हरियाणा बीजेपी को भी जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। सूत्रों की माने तो पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और संदीप जोशी के नाम पार्टी आलाकमान को भेज दिए गए हैं और माना जा रहा है की जल्द ही प्रदेश बीजेपी को नया पार्टी अध्यक्ष मिल जाएगा।

आपको बता दें कि फिलहाल सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनका कार्यकाल जल्द खत्म होने जा रहा है। बता दे कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बराला खुद अपनी सीट भी नहीं बचा पाए थे और उन्हें JJP उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबली के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि कभी भी प्रदेश अध्यक्ष के पद से बराला की छुट्टी हो सकती है।

Comments