लोगों ने किया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन, 300 से ज्यादा गिरफ्तार



नई दिल्ली: दीवाली की रात देश की राजधानी दिल्ली में लोगों ने सरेआम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। रात 10 बजे के बाद लोगों ने खूब पटाखे फोड़े। कोर्ट का उल्लंघन करने वाले लगभग 550 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जबकि 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे भी जब्त किए हैं।
बता दें कि दिल्ली पुलिस के अनुसार दीवाली की रात भारतीय दंड संहिता के उल्लंघन के आरोप में 562 मामले दर्ज किए गए जिसके तहत 310 लोगों को गिरफ्तार किया गया।  वहीं अबैध रूप से पटाखे की बिक्री को लेकर 72 मामले दर्ज किए गए जिसमें 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कोर्ट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में किशोर न्याय अधिनियम के तहत 24 किशोरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से 2776 किलो पटाखे भी जब्त किए हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कोर्ट ने फैसला लिया था कि 10 बजे के बाद पटाखे जलाने पर कानूनन कार्रवाही होगी। कोर्ट ने लोगों को पटाखे जलाने का समय 8 से 10 बजे बजे तक का दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सिर्फ ग्रीन कलर के ही पटाखे बिक्री करने और जलाने का आदेश था। कोर्ट ने अपने आदेश के पालन की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी थी। जिसे दिल्ली पुलिस ने बखूबी निभाया।


Comments