पायलट ने गलती से दबाया हाईजैक बटन, सकते में सभी एजेंसियां


नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली से कंधार जाने वाले विमान में पायलट से भारी गलती हो गई जिससे सभी एजेंसियां सकते में हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के आंतक रोधी बल समेत सभी अन्य एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पायलट की इस गलती के बाद सभी यात्रियों में डर का माहौल बना रहा। हालांकि पूरी जांच के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।
आपको बता दें कि घटना  एरियाना अफगान एयरलाइंस की है। शनिवार को दिल्ली से कंधार जाने वाले विमान में पायलट से हाईजैक बटन डाब गया। मौके पर ही सुरक्षा अधिकारियों और जांच एजेंसियों को जांच के लिए भेजा गया। एनएसजी कमांडो और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को चारों तरफ से घेर लिया। और घटना का ब्यौरा केने लगे। वहां उपस्थित यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों में डर का माहौल था। हालांकि जांच के बाद पता चला कि पायलट से यह बड़ी गलती उड़ान भरने से पहले विमान को टैक्सी कर रनवे के दौरान हुई।
सूचना के अनुसार दो घंटे की देरी के बाद विमान को एरियाना अफगान एयरलाइंस से रवाना किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में 124 यात्री और 9 चालक दल के सदस्य मौजूद थे।  बता दें कि घटना के बाद ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक घटना के बाद NSG के सभी आतंक रोधी बल समेत सभी एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।





Comments