शरीर त्याग कर चले गये MP के पूर्व CM “कैलाश जोशी”

फ़ोटो साभार- google 


।। भानु प्रताप सिंह।।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का 91 वर्ष की आयु में भोपाल में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। बता दें कि सितंबर में उनकी पत्नी तारा देवी का भी देहांत हो गया था। 

लम्बे समय से बीमारी से ग्रस्त भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का आज भोपाल में निधन हो गया। उनकी उम्र 91 वर्ष की थी। इसी वर्ष सितंबर में उनकी पत्नी तारा देवी का भी देहांत हो गया था। 
कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील में हुआ था।
वे 1951 में स्थापित जनसंघ के संस्थापक सदस्य भी रहे। इसके बाद वे 1954 से 1960 तक देवास जिले में जनसंघ के मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 1955 में जोशी जी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से लगातार सात बार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए। जोशी जी भोपाल से सांसद भी रहे हैं। और उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 
जोशी जी 1972 से 1977 तक मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष रहे। कांग्रेस सरकार में आपातकाल के समय वे एक माह तक भूमिगत रहे। जिसके बाद 28 जुलाई, 1975 को उन्हें विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार कर लिया गया और वे 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। हालांकि अस्वस्थता के कारण 1978 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। 

Comments